फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed in UP: भीषण सर्दी के बीच आया नया आदेश, इन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी

Tue, 06 Jan 2026 10:21 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। वाराणसी में भी कोहरे और सर्दी के कारण 7 से 9 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, इटावा लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
स्कूल बंद - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर के चलते गौतमबुद्ध नगर जनपद के सभी आठवीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जनपद के सभी आठवीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी स्कूल की ओर से नियमों की अवहेलना की गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वाराणसी में तीन दिन और बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
कोहरे और सर्दी की वजह से कक्षा आठ तक के स्कूल एक बार फिर बंद कर दिए गए हैं। 7 से 9 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के सभी राजकीय/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी मान्यता प्राप्त / सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के स्कूल बंद किए गए हैं।विभागीय एवं अन्य कार्यों के लिए शिक्षक और अन्य कर्मचारी पहले की तरह स्कूल आएंगे।

2.6 डिग्री पर लुढ़का पारा, लगातार दूसरे दिन इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा
लगातार दूसरे दिन मंगलवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जनपद रहा। बीते 24 घंटों में रात और दिन के तापमान में मात्र दशमलव दो डिग्री की मामूली बढ़त दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। रात में पाला पड़ने से कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक जिले में ऐसी ही कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार की बात कही है।

मथुरा में शीतलहर से कांप उठे लोग... सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा
शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है। मंगलवार को दिन में भी सर्द हवाओं से कंपकंपी छूटी तो रात का पारा भी 2.6 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन रात का तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

कोहरा भी छाएगा। कड़ाके की सर्दी का असर अब जनजीवन पर पड़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14.6 डिग्री पर पहुंच गया, जोकि सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें