फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर, यूपी के इस जिले में बदल गया स्कूल का समय; पांच घंटे पढ़ेंगे बच्चे

Mon, 29 Jun 2026 05:44 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि समय में किया गया यह बदलाव केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। यह नियम सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत जिले में संचालित सभी बोर्ड के निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
UP में भीषण गर्मी का कहर, बच्चों के लिए बदल गया स्कूल का समय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार जारी हीटवेव (लू) के प्रकोप को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिले के सभी बोर्ड के कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार, अब सभी विद्यालय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे ताकि बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली धूप से बचाया जा सके।

विज्ञापन

सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा नियम
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि समय में किया गया यह बदलाव केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। यह नियम सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत जिले में संचालित सभी बोर्ड के निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी शिक्षण संस्थानों को इन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

शिक्षक संघ की मांग पर जिला प्रशासन का त्वरित फैसला
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे खासकर छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) मेधा रूपम से मुलाकात की थी और स्कूलों का समय बदलने की पुरजोर मांग की थी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों का हाल बेहाल
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों का हाल बेहाल था। दोपहर को छुट्टी होने के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा सबसे ज्यादा था। उनके स्वास्थ्य और हित को सर्वोपरि रखते हुए ही हमने प्रशासन से यह मांग की थी। जिला प्रशासन ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए यह जनहितैषी फैसला सुनाया, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें