फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीषण गर्मी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से सीबीएसई,आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों के हितों को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जनपद में तापमान 46 पार होने की वजह से बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं अभिभावकों की ओर से भी जिला प्रशासन से स्कूलों को बंद कर देने की मांग की जा रही थी। कई स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले ही घोषित हो चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें