दनकौर (संवाद)। बकरीद को लेकर सोमवार को दनकौर पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक में शांति की अपील की।एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा अरविन्द कुमार ने कहा कि लोग अफवाह में न आएं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं होने देंगे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।