फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीईटी के चलते जिले के स्कूलों में आज रहेगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, यातायात का दबाव कम रखने के लिए डीआईओएस ने जारी किया आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार को जिले के सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिले में करीब 32 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ने से प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पीईटी का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
डीआईओएस ने बताया कि छुट्टी का उद्देश्य परीक्षा के दौरान सड़कों पर अतिरिक्त दबाव को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। स्कूलों में अवकाश रहने से परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें