फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों में आज से बदला समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मौसम में बदलाव के साथ जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का समय भी बदल गया है। एक अक्तूबर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शीतकालीन समय-सारिणी लागू हो गई है। अब स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित होंगे। अब तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलते थे। नई व्यवस्था के तहत सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचने के बाद 9:00 से 9:15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास होगा। इसके बाद कक्षाएं संचालित होंगी। छात्रों को दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक मध्यावकाश दिया जाएगा। नई समय-सारिणी 31 मार्च तक लागू रहेगी। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि शीतकालीन व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को प्रतिदिन छह घंटे विद्यालय में रहना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें