फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का खेल: 35 प्रतिशत फीस बढ़ाकर लौटाएंगे 15 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों का खेल: 35 प्रतिशत फीस बढ़ाकर लौटाएंगे 15 प्रतिशत
विज्ञापन


- टीचर की सैलरी, कोरोना कॉल की 15 प्रतिशत फीस लौटाने का हवाला देकर अभिभावकों को भेजा ई-मेल
- अभिभावकों का कहना इतनी फीस बढ़ाई तो होगा विरोध
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोरोना काल के 15 प्रतिशत शुल्क वापस करने के निर्देश के बाद स्कूलों ने नया खेल शुरू कर दिया है। एक स्कूल ने नए सत्र में 35 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने की तैयारी का ई-मेल अभिभावकों को भेजा है। इसको लेकर वाट्सएप ग्रुप पर अभिभावकों ने नाराजगी दिखानी शुरू कर दी है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधक 15 प्रतिशत फीस हमसे लेकर हमें ही लौटाएंगे। अगर स्कूल 35 प्रतिशत फीस बढ़ाएंगे तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।ऑल नोएडा स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने बताया कि स्कूल की तरफ से अभिभावकों को ई-मेल भेजा गया है, जिसमें कहा गया है शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन दिया जा रहा है। 15 प्रतिशत शुल्क भी अभिभावकों को लाैटा रहे हैं, ऐसे में स्कूल 35 प्रतिशत फीस बढ़ाने के हकदार हैं। ई-मेल के माध्यम से स्कूल अभिभावकों की प्रतिक्रिया जानना चाहता है। स्कूल अतिरिक्त फीस बढ़ाकर ही हमारा 15 प्रतिशत लौटाएगा। हालांकि अभी तक स्कूल की ओर से फीस स्लिप नहीं दी गई है। है। स्कूल के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत दी जाएगी।



15 प्रतिशत फीस लौटाने के सर्कुलर के बाद बना दबाव:
कोरोना कॉल में अभिभावकों से ली गई फीस का 15 प्रतिशत शुल्क वापस करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को सर्कुलर भेजकर फीस समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों से इसका अनुपालन करवाने के लिए दो हजार अभिभावक 100 से ज्यादा स्कूलों को पत्र भी भेज रहे हैं। इसके बाद से स्कूल दबाव में आ गए हैं। कई स्कूलों ने आदेश का पालन करते हुए 15 प्रतिशत फीस तो कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यूपी फीस रेगुलेटरी एक्ट के अनुसार ही स्कूल फीस बढ़ा सकते हैं। अगर कोई स्कूल 35 प्रतिशत फीस बढ़ाता है तो अभिभावक उसकी शिकायत शिक्षा विभाग में कर सकते हैं। नियम के तहत स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें