2022 में मुक्त कराई गई थी प्राथमिक स्कूल हल्दौनी की जमीन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राथमिक स्कूल हल्दौनी की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानाचार्य किसमंती देवी ने बीएसए राहुल पंवार को पत्र लिखकर दबंगों से जमीन को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
उन्होंने लिखा है कि विद्यालय की कुछ भूमि पर चारदीवारी है। कुछ जमीन पर चारदीवारी नहीं होने के कारण गांव के दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उनका कहना है कि कुछ भूमि 2022 में मुक्त कराई गई थी लेकिन उस पर फिर से कब्जा हो गया है।
उन्होंने बीएसए से अनुरोध किया है कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर बच्चों के लिए खेलने का मैदान बनवाया जाए। पुरानी इमारत का पुनर्निमाण कराया जाए। स्कूल की इमारत जर्जर है। इस वजह से बच्चे दूसरी जगह बैठते हैं।
वर्जन
एसडीएम को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। सीएसआर से नए भवन का निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी