फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बच्चों ने किया स्टेशन का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर हरीश चंद का बाग स्थित सीएस पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किताबों से बाहर निकलकर व्यावहारिक शिक्षा की अनूठी पहल देखी। स्कूल के नर्सरी और एलकेजी के विद्यार्थियों को मारीपत रेलवे स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता विकसित करना रहा। भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बच्चों को रेलवे की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि प्लेटफॉर्म पर पीली लाइन से पीछे रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव सिंह, शिक्षकगण और मैनेजमेंट टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें