फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एआई के दौर में युवाओं की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय(जीबीयू) में उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स मीट के दूसरे दिन युवाओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), महिला नेतृत्व और प्रदेश के आर्थिक विकास जैसे विषयों पर मंथन किया। इंडिया फाउंडेशन और लोकनीति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को शोध, नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महिला नेतृत्व पर आयोजित सत्र में स्मिता बरुआह और मीतू ने महिलाओं की भागीदारी, चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार साझा किए। नवनीत मिश्रा ने कानून-व्यवस्था और आर्थिक विकास के बीच संबंधों पर चर्चा की। यंग थिंकर्स सॉल्यूशन लैब में प्रतिभागियों ने विकसित उत्तर प्रदेश के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिगर इनामदार, डॉ. निमिष कपूर, जयेश त्रिपाठी और प्रो. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें