फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बच्चों ने किया नर्सरी का भ्रमण

Thu, 06 Nov 2025 01:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
02 वैदिक नगर में पौधो की जानकारी लेते स्कूली छात्र-छात्राए।स्रोत-समूह
विज्ञापन
मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित वैदिक नगर स्थित अनमोल नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बबीता सैनी ने बच्चों को विभिन्न पौधों की प्रजातियों, उनके रखरखाव और रोपण की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर पौधा हमारे जीवन का रक्षक है और उसकी देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। विनोद सैनी ने बच्चों को पौधों की कटिंग, खाद देने और सिंचाई की सही तकनीक सिखाई। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर घर में एक पौधा जरूर लगाएं, क्योंकि पौधा ही जीवन की सांस है। इस अवसर पर प्रिया रावल, मनीषा, ममता, दीपा, रेखा रयाल, तुलसी मेहरा, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें