- नामांकन बढ़ाने और शिक्षा से वंचित बच्चों को जोड़ने पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को स्कूल से जोड़ने, नए प्रवेश बढ़ाने तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षकों, ग्राम पंचायतों, अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के दौरान रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो