फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूनिवर्सिटी छात्र पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के कदरपुर गांव निवासी नन्हे खान ने पुलिस को बताया था कि भतीजा शाहनवाज गलगोटिया यूनिवर्सिटी में डी फार्मा सेकंड ईयर का छात्र है। 19 जून को शाहनवाज क्लास समाप्त होने के बाद अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी क्लास में पढ़ने वाला छात्र शेखर अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर दनकौर कस्बे के बाहरी क्षेत्र में पहुंच गया और रंजिश के चलते शाहनवाज को रोक लिया। शेखर और उसके साथियों ने डंडों से हमला कर शाहनवाज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान शेखर, प्रशांत, हरेंद्र और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें