फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल की इमारत गुणवत्ता की कक्षा में फेल

Sun, 22 Nov 2026 07:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के मुख्य गेट के
विज्ञापन
अभ्युदय योजना के तहत बने भवन का प्लास्टर हैंडओवर से पहले ही उखड़ा
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार यादव
यमुना सिटी। बच्चों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक माहौल देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बनी स्कूल की नई इमारत खुद ही गुणवत्ता की कक्षा में फेल हो गई। जेवर के तिरथली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैयार हो रहा भवन हैंडओवर होने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंचने लगा है। दीवारों से झड़ता प्लास्टर, खराब कुंडियां और अधूरी बिजली फिटिंग निर्माण कार्य में हुई लापरवाही की पोल खोल रहे हैं। खामियों को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने इस इमारत को लेने से साफ इन्कार कर दिया है।
डेडलाइन बीतने के बाद भी अधूरा है काम
तिरथली गांव के कंपोजिट विद्यालय परिसर में वर्ष 2025 की शुरुआत में इस नई इमारत का निर्माण शुरू हुआ था। तय लक्ष्य के अनुसार, इसे एक साल में पूरा कर फरवरी 2026 तक स्कूल को सौंपा जाना था। हालांकि, करीब दो साल का समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बिजली की फिटिंग समेत कई अन्य जरूरी काम खराब स्थिति में हैं, जिससे पूरी परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

नींव से डेढ़ मीटर ऊपर तक उखड़ा प्लास्टर
भवन की बाहरी और अंदरूनी दीवारों की स्थिति बेहद खराब है। इमारत की नींव से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर तक का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर चुका है। इसके अलावा कमरों, गलियारों और दरवाजों के आसपास की दीवारों का प्लास्टर भी लगातार उखड़ रहा है। दरवाजे और खिड़कियों में लगाई गई कुंडियां भी ठीक से काम नहीं कर रही हैं।
1.42 करोड़ रुपये था योजना का कुल बजट
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए लगभग 1.42 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसमें से करीब 65 लाख रुपये भवन निर्माण पर खर्च होने थे, जबकि शेष राशि से स्मार्ट क्लास और अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधन जुटाए जाने थे।
स्कूलों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों के निर्माण कार्यों की जांच करवाई जाएगी। -धीरेंद्र सिंह, विधायक, जेवर
विज्ञापन

इमारत अभी विद्यालय को हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए इस विषय पर अभी मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। -सुनील दत्त मुदगल, खंड शिक्षा अधिकारी, जेवर

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के मुख्य गेट के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें