बिलासपुर मुख्य मार्ग ऊंचा होने के कारण विद्यालय के रास्ते में हो रहा है जल भराव। संवाद
बिलासपुर (संवाद)।
यमुना सिटी में मंगलवार को हुई बारिश के बाद सिकंदराबाद रोड स्थित प्रेमवती कुंजीलाल विद्यालय के मार्ग पर जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग बाद में बनने के कारण यह ऊंचा हो गया है, जिससे विद्यालय के निचले रास्ते पर बारिश का पानी जमा हो गया। हालांकि मंगलवार को शासन के आदेश से स्कूल बंद था, इसलिए छात्रों को अधिक परेशानी नहीं हुई। आने-जाने में होने वाली असुविधा को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने खड़ंजे को उखाड़कर पानी की निकासी कराई। स्कूल प्रशासन का कहना है कि सड़क ऊंची होने के कारण यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है।