फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दनकौर में गोदाम पर काम कर रहे कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार 
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)।
कस्बे में स्थित एक गोदाम पर काम कर रहे कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान गुनपुरा गांव निवासी लखन के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जनवरी को उनका भाई और अन्य कर्मचारी गोदाम में काम कर रहे थे। इसी दौरान लखन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद गोदाम में घुसकर कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रवीण के भाई समेत कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घटना के बाद नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी लखन फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें