फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धोखेबाज रकम हड़पने के साथ ले रहे लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखेबाज रकम हड़पने के साथ ले रहे लोगों की जान
विज्ञापन


-एक वकील और फोटोग्राफर के रुपये फंसने के बाद किया सुसाइड

-जिले में अब तक कई लोगों ने दे दी है धोखेबाजों की वजह से जान


मनोज कुमार

रोहतक। जिले में नौकरी लगवाने तो किसी ने उधार रुपये लेने के बाद वापस नहीं लौटाए तो कई लोगों ने तनाव के दबाव में आकर जान तक दे दी। इस तरह के रोहतक में कई केस हो चुके हैं। हालांकि समय-सम पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। मगर उधार और नौकरी लगवाने के नाम पर धोखेबाजों के कारण लोग जान गंवाने पर मजबूर हो रहे हैं। धोखेबाज लोगों के रुपये हड़प कर जान लेने का कारण भी बन रहे हैं।


-------------------

केस एक--

-15 जुलाई2024 को बहलम्बा गांव निवासी पवन कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नागरिक अस्पताल महम में नौकरी करता था। उसने 15 लाख रुपये लोन लेकर अपने दो दोस्तों को उधार दिए थे। रुपये मांगे तो दोस्तों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में दो दोस्तों आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


-------------

केस दो--

-03 जून-2023 को महम के आनंद ने दोस्तों से 60 लाख रुपये की उधारी न देने से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एक एएसआई सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।

-------------

केस तीन--

-17 नवंबर 2024 सिटी थानाक्षेत्र की अनंतपुरम सोसाइटी निवासी भूप सिंह एक व्यक्ति ने हिसार बाईपास स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर सल्फास खाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने दुकान के पार्टर और एसपीओ के साले को मौत का जिम्मेदार बताते हुए केस दर्ज कराया है। दोनों से करीब 18 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था।

---------------------

केस चार--

19 दिसंबर-2024 बहु अकबरपुर निवासी फोटोग्राफर प्रवीण कुमार नौकरी लगवाने के नाम पर महम निवासी एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने रुपये तो दिए नहीं और देने से इन्कार कर दिया था। साथ ही मारपीट भी की। इससे आहत होकर प्रवीण कुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इसमें महम निवासी मुकेश और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

---------------

केस-5-

महम के सैमाण निवासी वकील रामगोपाल ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा र्ज कराया था। आरोप था कि नौकरी लगवाने के नाम पर उक्त लोगों ने वकील से रुपये लिए थे और वापस नहीं देने पर यह कदम उठाया था।

-------------

केस 6--

चाची ने नहीं दिए उधार लिए रुपये तो भतीजा हुआ लापता

18 दिसंबर-2024 को थाना -बहुअकबरपुर क्षेत्र के डोभ निवासी कृष्णा देवी ने अपने पति धर्मवीर सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को उसके पति से बात हुई तो उसने बताया कि खेड़ी महम निवासी चाची को सात लाख रुपये किसी से उधार लेकर दिए थे। दो साल के बाद भी रुपये नहीं मिले तो उन्होंने इन्कार कर दिया। उसी दिन से उनके पति लापता है।
विज्ञापन


-------------

लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह किसी व्यक्ति को नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये न दें और न ही किसी को मोटी रकम उधार में दी जाए। इससे विवाद तो होते ही हैं। साथ स्वयं की आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।

रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।

----------------



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें