फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू कॉलर पर बैंक मैनेजर के नाम से नंबर सेव कर की ठगी

Thu, 22 Aug 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा में ट्रू कॉलर पर एसबीआई मैनेजर के नाम पर अपना नंबर सेव कर जालसाज ने एक शख्स को फोन कर उससे बैंक डिटेल्स ले लिए। कुछ देर में ही उस शख्स के खाते से 30 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सेक्टर-33 निवासी प्रकाश नारायण के पास 27 मई को एक फोन आया। ट्रू कॉलर पर फोन नंबर की पहचान एसबीआई मैनेजर के रूप में दिख रही थी। कॉलर ने खुद का नाम राजन भारद्वाज बताया और ब्रांच मैनेजर बताकर प्रकाश से कहा कि उसका एसबीआई सेक्टर-56 का खाता व एटीएम कार्ड बंद हो गया है।

प्रकाश ने बताया कि दो महीने पहले एटीएम कार्ड इश्यू हुआ है लेकिन पिन जेनरेट नहीं हुआ है। इस पर कॉलर ने कहा कि पिन नंबर मिल जाएगा, अभी कोई दूसरे बैंक का कोई खाता नंबर दे दें।
विज्ञापन


इस पर प्रकाश ने इलाहाबाद बैंक के खाता नंबर से लेकर पिन नंबर, सीवीवी, ओटीपी सब बता दिया। इस पर कॉलर राजन भारद्वाज ने कहा कि अब आपका एसबीआई का खाता व एटीएम एक्टीवेट हो गया है।

तभी प्रकाश के खाते से तीन बार में 30 हजार रुपये निकल गए। इसके तुरंत बाद प्रकाश ने राजन से बात कर पैसे निकलने की जानकारी दी तो बताया कि यह पैसे गारंटी मनी के रूप में निकले हैं। 14 घंटे में वापस हो जाएगा।

इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। तब जाकर प्रकाश नारायण को ठगी का अंदेशा हुआ। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें