फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सवर्ण स्वाभिमान मंच ने किया मौन उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यूजीसी को वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर तीन घंटे का मौन उपवास किया। उपवास के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मंच पदाधिकारियों ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मौन उपवास समाप्त होने के बाद मंच के संयोजक कपिल शर्मा ने कहा कि सरकार ने मनमाने तरीके से यूजीसी लागू किया है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने, एससी-एसटी एक्ट में कानूनी संशोधन करने और ईडब्ल्यूएस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें