फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में जलआपूर्ति होगी बेहतर बिछेगी पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में जलापूर्ति ठीक करने के लिए ट्यूबवेल लगाने के साथ ही पाइपलाइन बिछाने पर भी काम होगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक नॉलेज पार्क-5 में नए ट्यूबवेल लगाए जाने हैं। इस पर 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रेनो वेस्ट में तीन और जगह ट्यूबवेल और पंप लगाए जाने हैं जिससे आपूर्ति बढ़े। ग्रेनो ईस्ट के सेक्टर ईटा-2 में पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाने के साथ नए ट्यूबवेल और पंपिंग प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। इस परियोजना पर 2.93 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। रोहिल्ला, जुनपत, डाढ़ा, घोड़ी बछेड़ा और अजायपुर गांवों में अधूरी सीवर लाइन का काम पूरा कर कनेक्शन भी देने का काम होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनजी रवि कुमार ने कहा कि जल्द ही इन कामों को शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें