फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरोजिनी नगर मार्केट बदहाली पर बहा रहा आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
-टूटी सड़कें और यहां वहां फैले कचरे ने बढ़ाई परेशानी, बिक्री पर भी असर
विज्ञापन

-रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का मशहूर सरोजिनी नगर बाजार, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, इन दिनों बदहाल हालात से गुजर रहा है। टूटी-फूटी सड़कों, कीचड़ और फैले कूड़े-कचरे ने न सिर्फ बाजार की सुंदरता बिगाड़ दी है, बल्कि ग्राहकों और व्यापारियों की मुश्किलें भी कई गुना बढ़ा दी हैं।



बाजार में प्रवेश करते ही सड़क के गड्ढों और जमा पानी से लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत अधूरी पड़ी है, जिससे दुकानों के सामने कीचड़ जमा है। ग्राहक और राहगीर दोनों ही फिसलने और गिरने के डर से परेशान हैं। साथ ही, जगह-जगह फैला कचरा और बदबू बाजार के माहौल को असहनीय बना रही है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से सफाई और मरम्मत कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। बरसात के बाद से सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मार्केट एसोसिएशन का कहना है हम रोजाना दुकानें खोलते हैं, लेकिन सड़क और कचरे की हालत देखकर ग्राहक भी असुविधा महसूस करते हैं। बिक्री पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन




ग्राहक भी बाजार की दुर्दशा से नाराज हैं। खरीदारी करने आएं खरीदारों ने कहा कि यह दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक है, लेकिन यहां की सड़कें किसी गांव की गलियों जैसी लगती हैं। चलना मुश्किल है और हर जगह बदबू फैली है। भीड़भाड़ और संकरी गलियों के कारण यहां ट्रैफिक जाम भी आम हो गया है। गाड़ियों के निकलने में दिक्कत होती है और पैदल चलने वालों को रास्ता तक नहीं मिलता। व्यापारियों ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर सड़कें और सफाई की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बाजार की रौनक पूरी तरह फीकी पड़ जाएगी।



वर्जन-

यह बाजार दिल्ली की पहचान है, लेकिन सड़कों और सफाई की हालत बेहद खराब है। ग्राहक आते हैं, लेकिन इस गंदगी और कीचड़ से परेशान होकर जल्दी लौट जाते हैं। हमारी बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह,व्यापारी



यहां आना अब आसान नहीं रहा। सड़क पर चलना मुश्किल है, हर तरफ कचरा फैला है। इतनी भीड़ में अगर कोई गिर जाए तो उसे उठाने की जगह तक नहीं मिलती। प्रशासन को तुरंत कुछ करना चाहिए।
-मधु, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें