लुटियंस दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय को रोजाना धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे हैं। इन फोन कॉल से विद्यालय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर प्रधानमंत्री से विद्यालय के बाहर एनएसजी कमांडो तैनात करने की मांग की गई है।