फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरबत दा भला साइकिल राइड का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके साथ शहीद हुए अन्य गुरसिख भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित सरबत दा भला साइकिल राइड का आयोजन किया। समिति के महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने साइकिल राइड में भाग लिया।
विज्ञापन

सरदार जगदीप सिंह काहलों और जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि साइकिल राइड की शुरुआत गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल इंडिया गेट से हुई और इसका समापन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में किया गया। इस कार्यक्रम में 550 से अधिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस साइकिल राइड का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, सम्मान और उत्साह के साथ-साथ स्वस्थ रहने की प्रेरणा देना था। हमें खुशी है कि बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गुरु साहिब की शहादत को समर्पित और भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें