नोएडा (संवाद)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-19 स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चंद्र पोरवाल के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने की। मुख्य उद्देश्य जून 2026 में प्रस्तावित वैश्य समाज के विशाल सम्मेलन और सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा करना रहा। बैठक में सपना पोरवाल को महिला मंडल और गोपाल गुप्ता को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंत में अतिथियों का स्वागत कर सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया गया।