नोएडा (संवाद)। क्रिपलेक्स क्रिकेट अकादमी में अल्टीमेट क्रिकेट बैटल सीजन-2 का लीग मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें बैटल किंग्स ने ऑलमाइटी टीम 116 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैटल किंग्स ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 212 रन का टारगेट खड़ा किया। लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑलमाइटी के बल्लेबाज 11.4 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। विकास चिपियाना मैन ऑफ द मैच और अनुपम सोनकर बेस्ट बॉलर चुने गए।