फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन 14 व 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के माध्यम से प्रतिवर्ष कराई जाने वाली संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन इस बार गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में होगा। यह जानकारी देते हुए सहसपुर के खंड संयोजक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 14 व 15 नवंबर को संपन्न कराई जाएगी। जिसके कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्ग होंगे। प्रतियोगिता में कक्षा छह से स्नातक तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र भाग ले सकेंगे और विभिन्न वर्गों में छह प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें नाटक, समूह गान, वाद-विवाद, आशु भाषण, श्लोकोच्चारण और समूह नृत्य प्रतियोगिता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 800, 600 और 400 रुपये की धनराशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें