फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में हुए कई मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-16ए स्थित एपीजे स्कूल में इंटर-स्कूल बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर-17 श्रेणी में हुए मुकाबलों में द श्रीराम मिलेनियम स्कूल ने प्रोमीथियस स्कूल को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 4–3 से हराया। वहीं एपीजे स्कूल ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एलपीएस ग्लोबल स्कूल को 5–0 से मात दी। अंडर-14 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया। जेपीएम स्कूल ने रयान इंटरनेशनल स्कूल को दो गोल से हराकर जीत दर्ज की, जबकि एपीजे स्कूल ने एसकेएस वर्ल्ड स्कूल को कड़े मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिये पराजित किया। सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ मैच सात नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें