ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सन्मति क्रिकेट एकेडमी ने लीजेंड क्रिकेट एकेडमी को 73 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सन्मति क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 24.2 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गैलेक्सी रेंजर्स ने रॉलय यूनाइटेड को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेनो वेस्ट के बिसरख स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मुकाबले में गैलेक्सी रेंजर्स ने द रॉयल यूनाइटेड को 176 रन से हरा दिया।। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गैलेक्सी रेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रॉयल यूनाइटेड की टीम 20 ओवरों में 56 रन पर सिमट गई। मयंक सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया
-
रामीश-11 टीम 10 विकेट जीती
नोएडा (संवाद)। न्यूलैंड क्रिकेट मैदान में सोमवार को खेले गए द प्रजंड कप के लीग मैच में सेठ आनंद राम जयपुरिया की टीम 52 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी टीम रामीश-11 ने बिना किसी नुकसान के महज छह ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। शौर्य विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।