ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लीजेंड क्रिकेट अकादमी में खेले गए 30 ओवर मुकाबले में सन्मति क्रिकेट अकादमी ने केसी क्रिकेट अकादमी को 67 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सन्मति अकादमी 28.3 ओवर में 226 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसी अकादमी 17 ओवर में 159 रन पर ही सिमट गई। सन्मति अकादमी के प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।