फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर साइड मांगने पर युवक पर रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक से साइड मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने पहले गाली गलौज की और फिर लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे युवक ने खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुरानी मंडी जेवर के मोहम्मद खेरिया निवासी आशीष छोंकर ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को वह घरेलू सामान खरीदने के लिए जेवर के मुख्य बाजार गया था। यहां पर मंगरोली रोड निवासी रोनी बीच सड़क पर अपना ई-रिक्शा रोककर खड़ा हुआ था और सड़क पर जाम लगा हुआ था। उसने रोनी को ई-रिक्शा किनारे करने को कहा। इस पर रोनी गाली गलौज करने लगा और हाथापाई करने लगा। आरोपी ने लोहे की रॉड निकालकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें