फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वामी लीलाशाह जयंती पर निकाली संकीर्तन यात्रा

Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिंधी समुदाय के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरु स्वामी लीलाशाह महाराज की 143 वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर नगर में संकीर्तन यात्रा निकाली गई।बृहस्पतिवार को बहादुरपुरा स्थित सिंधी धर्मशाला में स्वामी लीलाशाह की छवि की झांकी फूलों से सजाकर दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना की गई। पंडित मोहन लाल महाराज ने आरती कराई। तदोपरांत झांकी के साथ संकीर्तन यात्रा शुरू हुई, जिसमें सिंधी समाज के लोग उत्साह के साथ शहंशाह-लीलाशाह और बोलेगा लीलाशाह उसका होगा बेड़ापार तथा हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन गाते हुए चले।
विज्ञापन

गंगवानी परिवार, मुकुंद काम्प्लेक्स परिवार, चंदानी परिवार, नाथानी परिवार, मेठवानी परिवार, बुधरानी परिवार, आडवानी परिवार, सोनू अग्रवाल माया कलेक्शन परिवार आदि व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। संकीर्तन यात्रा के समापन स्थल सिंधी धर्मशाला में सिंधी कलाकार चंद्रकांत लालवानी और धीरज ने गीत - भजन - कीर्तन द्वारा स्वामी लीलाशाह जी महाराज का गुणगान किया।
इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने स्वामी लीलाशाह जी महाराज के प्रेरक प्रसंग सुनाए। महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि स्वामी लीलाशाह वेद विद्या और सनातन धर्म के उच्च ज्ञाता बताया। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागृत किया। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने स्वामी लीलाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस मौके पर तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, गुरूमुखदास गंगवानी,चंदनलाल आडवानी, लख्मी खत्री, योगेश खत्री, गीता नाथानी, अनीता चावला, हेमा गंगवानी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें