दादरी (संवाद)। सादोपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से संकल्प संस्था ने सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया के सहयोग से खेल सामग्री का निशुल्क वितरण किया। सनराइज डोनेशन ड्राइव कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को बैडमिंटन रैकेट और शटलकॉक वितरित किए गए। खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र नागर और सह-संस्थापक अमित नागर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है।