फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीएसटी पर संजय सिंह ने केंद्र को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- आठ साल में जनता से लूट लाखों करोड़ रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के सांसद संजय सिंह ने जीएसटी दरें कम करने और स्वदेशी अपनाने की अपील पर केंद्र सरकार को घेरा है। रविवार को उन्होंने कहा कि सबसे पहले मोदी सरकार को आठ साल में जीएसटी के नाम पर जनता से लूटे गए लाखों करोड़ रुपये वापस करने चाहिए। जीएसटी लागू होने के समय इसे अर्थव्यवस्था में क्रांति बताकर पेश किया गया था लेकिन इससे मध्यम वर्ग और आम आदमी की कमर टूट गई।
विज्ञापन

अगर आठ साल बाद जीएसटी दरें कम करनी थीं तो पहले इतने साल देश की जनता को क्यों लूटा गया। प्रधानमंत्री खुद स्विट्जरलैंड की घड़ी, जर्मनी का पेन, इटली का चश्मा, अमेरिका का फोन और विदेशी कार-हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करते हैं और देश को स्वदेशी अपनाने की शिक्षा दे रहे हैं। वर्ष 2017 में रात 12 बजे जीएसटी लागू कर इसे आजादी का जश्न बताया गया। गलवान घाटी में जवान शहीद हुए लेकिन सरकार ने चीन से 39 लाख करोड़ रुपये का व्यापार किया और अमेरिका के साथ संबंधों के हिसाब से आयात शुल्क बदल दिए। इस नीति से देश के किसानों और व्यापारियों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें