फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनावी बिसात बिछाने निषाद पार्टी ने नोएडा में डाला डेरा, पूर्वी के बाद अब पश्चिमी यूपी में बढ़ा रहे पैंठ

Sun, 05 Apr 2026 01:43 PM IST
Vijay Singh Pundir ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा

सार

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने नोएडा में आने के बाद पहली बैठक के दौरान विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि जब सत्ता में समाजवादी पार्टी होती थी, तब उन्होंने हमारे समाज को ज्ञान, शिक्षा से वंचित किया। इसके पहले जब बसपा सरकार में थी, तब समाज से उनकी रोजी रोटी छीनी।
विज्ञापन
संजय निषाद की नोएडा में महारैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नोएडा इनडोर स्टेडियम में यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपनी निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की जनसभा और रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पिछले एक अप्रैल से नोएडा में डेरा डाले हुए हैं। जहां मछुआ समाज के लोगों संग अलग-अलग स्थान पर बैठक करने के बाद बड़ा शक्ति प्रदर्शन इनडोर स्टेडियम में कर रहे हैं। कारण आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताकत दिखाना और वोटों को साधना है।

विज्ञापन


पार्टी का जोर है कि वह अपने समाज को दिखाए कि आखिर सत्ता में रहकर वह किस किस तरह समाज के लिए लड़ रही है और उनके ज्ञान, रोजी रोटी के हक की लड़ाई लड़ रही है। संजय निषाद इसी बीच विपक्षी पार्टियों पर भी जोरदार हमला कर रहे हैं। बता दें, नोएडा से यमुना नदी गुजरती है। इसके किनारे बड़ी संख्या में मछुआ समाज पिछले कई अरसे से अपना जीवन यापन करता आ रहा है। ऐसे समाज का वोट साधने और एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए मंत्री अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। 

सपा ने छीना ज्ञान, बसपा ने रोजी रोटी 
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने नोएडा में आने के बाद पहली बैठक के दौरान विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि जब सत्ता में समाजवादी पार्टी होती थी, तब उन्होंने हमारे समाज को ज्ञान, शिक्षा से वंचित किया। इसके पहले जब बसपा सरकार में थी, तब समाज से उनकी रोजी रोटी छीनी। लेकिन एनडीए गठबंधन समाज के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 
विज्ञापन


भाजपा दे हारी सीटें, निषाद पार्टी उनमें दिलाएंगे जीत
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सत्ता के गलियारों में जहां भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में कमल नहीं खिला पाई, हमारी मांग है कि भाजपा वो हर हारी हुई सीट हमें दे दे, हम उनको जिताकर लाएंगे और कमल को मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें