फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे
विज्ञापन

-एक माह से हड़ताल पर थे कर्मी, जगह-जगह फैली हुई थी गंदगी

-15 दिसंबर को होगी बैठक, वेतन वृद्धि पर की जाएगी वार्ता



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर करीब एक माह से धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाईकर्मी शुक्रवार को काम पर लौटे हैं। सुबह सफाईकर्मी घरों से कूड़ा उठाने पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली। मुख्यमंत्री के आने से पहले हड़ताल समाप्त करवाने के लिए प्राधिकरण अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे थे। अब 15 दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें वेतन वृद्धि व अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
ग्रेनो के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर दिवाली के एक सप्ताह पहले हड़ताल पर चले गए थे। प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू दिया गया था। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। प्राधिकरण की वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगर साबित नहीं हुई। प्राधिकरण अधिकारी हड़ताल समाप्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफाईकर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम अधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर एसीईओ अमन दीप डुली की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है।
-
सफाईकर्मियों के साथ वार्ता की गई। उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए हैं। प्राधिकरण सफाईकर्मियों के साथ है।
इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें