फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सानिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में घागस राजकीय माध्यमिक विद्यालय की सानिया पुत्री नसीम अहमद ने टेंस क्विज प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जिससे स्कूली छात्रों और शिक्षकों समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है। विजेता को जिला शिक्षा अधिकारी ने इनाम देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले राजकीय माध्यमिक स्कूल कागज के छठी क्लास के सलाउद्दीन पुत्र अलाउद्दीन, सबीना पत्री नसीम अहमद, सानिया पुत्री हारून, इमराना पुत्री हनीफ ने खंड स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक राम रतन ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत से खंड में चार और जिले में एक छात्र ने प्रथम स्थान पाया है जो कि स्कूल का सौभाग्य है। अभिभावकों ने इस कामयाबी के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें