फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें अगस्त माह से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन की मांग को लेकर वह विभाग के जिला कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा विभाग के कार्यालय में तैनात कर्मचारी की भी यही स्थिति है। उन्हें भी वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे घरों का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सहित विभाग के अधिकारियों के पास वह चक्कर लगाकर थक चुके हैं। इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ईशा रानी ने बताया कि उनके आने से पहले कई माह से जिला कार्यक्रम अधिकारी का पद जिले में रिक्त चल रहा था। जिससे यह परेशानी कर्मचारियों को आई। लेकिन अब उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल ली है। जिससे कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य प्रकार की समस्याओं को दूर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। अगले सप्ताह विभाग को बजट आने की उम्मीद है। तभी जाकर सभी कर्मचारियों के वेतन को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें