फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एबीवीपी के अधिवेशन में पहुंचेगी संदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी स्थित उलिहातू से शुरू होने वाली यह यात्रा 24 स्थानों से होती हुई देहरादून में आयोजित हो रहे एबीवीपी के आगामी 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन तक पहुंचेगी। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत ने बताया, यह यात्रा झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अनेक जिलों से होती हुई देहरादून पहुंचेगी। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत आदि का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से देश के वर्तमान नागरिकों को बिरसा मुंडा की संपूर्ण जीवन-यात्रा से परिचित कराना ही संगठन का लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें