फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समृद्धि ने सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में लिया भाग

Sat, 04 Oct 2025 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में नोएडा का प्रतिनिधित्व किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा समृद्धि शर्मा ने चार से आठ अक्टूबर तक सूरत में आयोजित हो रहे सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया।
समृद्धि का चयन नोएडा के स्कूल स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। अभी हाल ही में समृद्धि शर्मा ने कानपुर में आयोजित अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी के फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद सुहानी अग्रवाल (आगरा) को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। सूरत में हो रहे टूर्नामेंट में लगभग 10 छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने के लिए जिले से रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट का आयोजन सूरत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में किया गया है। जहां देश के विभिन्न राज्यों की टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें