फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में सम्राट का डबल धमाका, दो कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
हरिद्वार में आयोजित हुई 19वीं सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद व
विज्ञापन
- लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, हरिद्वार में जिले का बढ़ाया मान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के युवा एथलीट सम्राट डेढ़ा ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित 19वीं सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। सम्राट ने अंडर-14 वर्ग की लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर जिले और अपने स्कूल का नाम रोशन किया। हरिद्वार पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा के पाली गांव निवासी सम्राट डेढ़ा ने डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

सम्राट वर्तमान में ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच सोनू भाटी और मुन्नी भाटी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सोनू भाटी ने बताया कि सम्राट नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगा। सम्राट की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें