फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सलोनी ने 100 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क एक स्थित बोधि तारू इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को एक दिवसीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़ और लंबीकूद स्पर्धाओं में एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।। इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 400 से अधिक एथलीट शामिल हुए।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में लंबी कूद में सलोनी नागर ने पहला, मोनिका ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सलोनी ने पहला, मोनिका ने दूसरा व रुचिका ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 1500 मीटर दौड़ में राधिका ने पहला, भावना ने दूसरा व मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में लंबी कूद में मीत ने पहला, विकास ने दूसरा व अनिल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में गुरशान ने पहला, आदि ने दूसरा व मिंटू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में सचिन ने पहला, सनंदन कुमार ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्य जूही सिंह ने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें