यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट मैदान में शनिवार को वत्स ग्रुप की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सेमीफाइनल में सेल्स वत्स ग्रुप ने प्रोडक्शन यूनिट को 245 रन से हराया। सेल्स वत्स ग्रुप ने प्रिंस भाटी के शानदार 105 रन की बदौलत 15 ओवर में 314 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोडक्शन यूनिट की टीम 69 रन पर सिमट गई। शतकीय पारी खेलने वाले प्रिंस भाटी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।