फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 11 माह से नहीं मिला वेतन, भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, चार इंटर कॉलेजों के कर्मियों ने लगाया आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चार इंटर कॉलेजों में कार्यरत न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों ने ग्यारह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने अब शांतिपूर्ण भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के अनुसार, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज और गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में ब्राह्म सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को मई 2025 से मार्च 2026 तक का वेतन अभी तक नहीं मिला है। प्राधिकरण समेत कई अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं मिल सका।

5 साल से वेतन वृद्धि नहीं

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जबकि अन्य विभागों में नियमित बढ़ोतरी और एरियर दिया जा रहा है। आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के कार्य में भी पूरा पारिश्रमिक नहीं दिया जाता।
विज्ञापन




हर बार एक ही जवाब, फाइल लंबित

कर्मचारियों के मुताबिक, अधिकारियों से सवाल करने पर यह कहकर टाल दिया जाता है कि फाइल प्राधिकरण में लंबित है या फंड उपलब्ध नहीं है। वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही बकाया वेतन और एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन



संविदाकर्मियोंं से जुड़ी समस्याओं को संबंधित कार्यदायी संस्था देखती है। उनके माध्यम से ही भुगतान किया जाता है। -नीरज टंडन, प्रिसिंपल पंचशील बालक इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें