फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दक्षिण कोरिया के अंतरराष्ट्रीय यूथ कैंप में साक्षी ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
93 देशों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, भारत से चुने गए तीन प्रतिभागियों में शामिल रहीं महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा
विज्ञापन


नोएडा (संवाद)। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी राजपूत ने दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कोरियन एजुकेशन यूथ कैंप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला महिला कल्याण विभाग की ओर से भी सम्मानित किया गया।

दो से छह नवंबर तक दक्षिण कोरिया के इंचियोन स्थित हाना ग्लोबल कैंपस में आयोजित शिविर में विभिन्न देशों के 93 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भारत से केवल तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिनमें साक्षी भी शामिल थीं। साक्षात्कार प्रक्रिया में सफल होने के बाद उनका चयन हुआ। शिविर पूरी तरह प्रायोजित था। इस दौरान उन्हें कोरियाई संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जानने के साथ विभिन्न देशों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत लौटने के बाद 13 नवंबर को साक्षी और विद्यालय की शिक्षिका हिमांशी रानी को कोरियन एजुकेशन सेंटर, दिल्ली में आमंत्रित किया गया। केंद्र की निदेशक होजोंग को ने दोनों को बधाई दी। साक्षी भविष्य में कोरियाई भाषा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। साथ ही हिंदी भाषा को बढ़ावा देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद करना उनका लक्ष्य है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने साक्षी की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें