फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी हत्याकांड : पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तड़के आरोपी को लेकर घटनास्थल के पास पहुंची
विज्ञापन

रिठाला मेट्रो स्टेशन पर काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला वारदात में इस्तेमाल चाकू
पुलिस पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा साहिल, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर प्रत्यक्षदर्शियों की लिस्ट तैयार कर रही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस सनसनीखेज हत्याकांड की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। बुधवार तड़के पुलिस की एक टीम आरोपी साहिल को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। वहां टीम ने हत्याकांड का सीन दोहराया। करीब आधे घंटे तक आरोपी के साथ पुलिस टीम वहां मौजूद रही। इस दौरान क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बाद में पुलिस की टीम आरोपी को लेकर वापस बवाना थाने पहुंची। रिमांड के दौरान पुलिस की टीम बवाना थाने में ही आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिन में पुलिस की एक टीम वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए रिठाला मेट्रो स्टेशन पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी टीम को चाकू बरामद नहीं हुआ। इस दौरान आरोपी भी पुलिस टीम के साथ मौजूद था। उसका कहना था कि वारदात के बाद उसने मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में चाकू फेंक दिया था।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शातिर अपराधी की तरह साहिल बार-बार अपने बयान बदल रहा है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि साहिल साक्षी से इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। चूंकि साक्षी के पास फिलहाल अपना स्मार्ट फोन नहीं था, इसलिए वह अपनी सहेली नीतू के मोबाइल पर उसके इंस्टा अकाउंट से साहिल से बात कर रही थी।
हरिद्वार से खरीदा था चाकू

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच के लिए हत्या में प्रयुक्त चाकू का बरामद करना भी बेहद जरूरी है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह हत्याकांड के लिए हरिद्वार से चाकू खरीदकर लाया था। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या साहिल ने साक्षी की हत्या के लिए ही चाकू खरीदा था।
नीतू के इस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नीतू के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की भी पड़ताल की जा रही है। एक टीम साक्षी के सीडीआर निकलाकर इसकी पड़ताल कर रही है कि कौन-कौन उसके संपर्क में था। साक्षी और साहिल के दोस्तों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

चश्मदीद की पहचान का प्रयास

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बी-ब्लॉक, जेजे कालोनी, शाहबाद डेयरी में 8.45 बजे जब वारदात हुई तो उस समय वहां आठ से दस लोग चश्मदीद थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उनकी पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनको हत्याकांड में चश्मदीद बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें