फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सबूत मिटाने के लिए निक्की के मोबाइल से कर दिया था डाटा डिलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साहिल के कब्जे से पीड़िता के मोबाइल को जब्त किया
विज्ञापन


डाटा रिकवर करने के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। निक्की यादव की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल गहलोत ने उसके मोबाइल को अपने पास रखकर डाटा, चैट व मैसेज डिलीट कर दिए थे। आरोपी जानता था कि पुलिस के लिए यह बड़ा सबूत साबित हो सकता है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को साहिल के भाई से बृहस्पतिवार को कई घंटे पूछताछ की। पुलिस उत्तम नगर, निजामुद्दीन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व मित्राऊ गांव की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, शव ले जाने के लिए इस्तेमाल किए पूरे रास्ते की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल की कुछ जगहों की लोकेशन मिल गई है। निक्की की हत्या करने के बाद साहिल ने उसके मोबाइल को बंद कर दिया था। सिम भी निकाल दिया था। एसीपी राजकुमार की टीम ने साहिल के कब्जे से निक्की का फोन बरामद कर लिया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह साहिल को कश्मीरी गेट ले जाया गया जहां उसने निक्की यादव की हत्या की थी। पुलिस ने उत्तम नगर में निक्की के घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को भी जब्त कर लिया है। फ्लैट में लगे सीसीटीवी की फुटेज में साहिल भी नजर आ रहा है। वह निक्की के पास रात 12 से 1 बजे के बीच आया था। इसके बाद वह निक्की को बाहर लेकर चला गया। अपराध शाखा ने साहिल के भाई के अलावा फ्लैट में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें