फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज में सहज योग ध्यान का आयोजन

विज्ञापन
भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में सहज योग ध्यान सत्र का आयोजन
विज्ञापन
नोएडा। भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को सहज योग ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि नियमित सहज योग ध्यान से छात्राओं का मन शांत और संतुलित हुआ है। अब वे कक्षा में अधिक ध्यानपूर्वक अध्ययन कर रही हैं और उनकी सीखने की क्षमता में भी सुधार आया है। शिक्षकों ने भी बताया कि ध्यान सत्रों के बाद छात्राएं शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अधिक उत्साह से भाग ले रही हैं। इन सत्रों का संचालन लगभग 20 सहज योग स्वयंसेवकों की ओर से किया जा रहा है। स्वयंसेवक छात्राओं को सरल ध्यान पद्धति का अभ्यास कराकर मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का अनुभव कराते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें