फोटो
ग्रेटर नोएडा। इन्वेस्ट यूपी के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ईडीसी) की परियोजना प्रबंधन इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित इन्क्यूबेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने इन्क्यूबेशन सेंटर की कार्यप्रणाली, स्टार्टअप सहायता तंत्र, उपलब्धियों और नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न पहलों की जानकारी ली। स्टार्टअप संस्थापकों के साथ संवाद कर उनके नवाचार, तकनीकी विकास और व्यावसायीकरण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान इन्वेस्ट यूपी और नवरचना फाउंडेशन के बीच नीति सहयोग, मेंटॉरशिप, वित्तीय सहायता और मार्केट लिंकज को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में सैयद वसीम, बिपिन बिहारी दुबे, अंशुमान सिंह और मनाली महेश्वरी शामिल रहे। ब्यूरो