फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, सोसाइटियों में लगा कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-फोटो हैं।
विज्ञापन


-सेक्टर-6, 62 समेत दूसरे यार्ड पर जुटे कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि व अन्य मांगों के लिए की नारेबाजी

-कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को नहीं दिया निकलने, अधिकारियों पर वार्ता नहीं करने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में डोर-डू-डोर कूड़ा जमा करने के काम में लगे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कूड़ा उठाने के काम में लगी एजेंसी के सभी यार्ड पर कर्मचारी जुटे और धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए कोई भी गाड़ी नहीं निकलने दी, जिससे घरों, सोसाइटी व बाजारों से कूड़ा नहीं उठ पाया। दो दिनों से कूड़ा जमा होने से गंदगी व बदबू से लोग परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि समेत अन्य मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के काम में करीब 1100 कर्मचारी लगे हैं, जो अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले हड़ताल कर रहे हैं। संघ के नगर अध्यक्ष साधू मकवाना ने बताया कि कुछ समय पहले 1500 रुपये वेतन बढ़ाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक बढ़ाया नहीं गया।
विज्ञापन

कर्मचारी ने शुरू की भूख हड़ताल
मकवाना ने बताया कि मंगलवार को धरने पर एक कर्मचारी ने भूख हड़ताल भी शुरू की है। आगे और भी कर्मचारी भूख हड़ताल करने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने वार्ता भी नहीं की।
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि दोनों ही जीएम से कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल खत्म कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही हड़ताल समाप्त करवाकर कूड़ा उठवाने की व्यवस्था बहाल करवाई जाएगी।
विज्ञापन



ठेकेदारी व्यवस्था वाले कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

2.5 प्रतिशत ठेकेदारी व्यवस्था से लगे सफाई कर्मचारियों ने भी सोमवार को एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले हड़ताल शुरू की थी। उनकी प्रमुख मांग में स्वास्थ्य बीमा के तहत पांच हजार रुपये की कटौती को बंद करना शामिल था। अधिकारियों से वार्ता के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम हड़ताल समाप्त करने का एलान किया। यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष नरेश राणा ने बताया कि अधिकारियों ने दो दिनों में स्वास्थ्य बीमा कार्ड बंटवाने का वादा किया है। इसके साथ ही धनराशि कटौती के विषय पर उच्च अधिकारियों से बैठक का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें