थिलिलेश भाटी को नोटिस
अभी हाल ही में सचिन के पड़ोसी गांव निवासी महिला मिथलेश भाटी ने सचिन को लप्पू और झींगुर कहा था। जिसके बाद मंगलवार को सचिन के वकील एपी सिंह ने मिथिलेश भाटी को मानहानि का नोटिस भेजा है। एपी सिंह का कहना है कि इस तरह की बातें बोलकर सचिन की छवि को खराब किया जा रहा है। महिला मिथिलेश भाटी रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के म्याना गांव की निवासी हैं। वह सचिन को जानती हैं। कानूनी नोटिस के मामले में मिथिलेश भाटी की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
सचिन को बताया था लप्पू और झींगुर
मिथिलेश भाटी का वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ। जिसमें मिथिलेश कहती नजर आ रही हैं कि लप्पू सा सचिन है। झिंगुर सा लड़का... बोलना उस पर आता नहीं है। उनका वीडियो वायरल होने पर कई यू-ट्यूबर ने अपने शब्दों में पिरो कर गाने तक बना दिए। उनके वीडियो को कट-पेस्ट कर कई यू-ट्यूबर ने देश-विदेश में प्रसारित भी कर दिए। सचिन के अधिवक्ता का कहना है कि इससे सचिन की छवि को नुकसान पहुंचा है।
सचिन के परिवार की बढ़ीं मुश्किलें
वहीं दूसरी तरफ सीमा हैदर, सचिन मीणा और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने लंबी जांच के बाद केस में धाराएं बढ़ा दी हैं। सचिन और पिता नेत्रपाल को शत्रु देश के नागरिक को छुपाने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस में आईपीसी की धारा-212 और विदेशी अधिनियम की धारा 14-ए बढ़ा दी है। आने वाले समय में सीमा हैदर, सचिन और नेत्रपाल की जमानत रद्द भी हो सकती है।
सीमा ने किया फिल्म करने से मना
सीमा हैदर ने उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बनाई जा रही फिल्म में क्लीन चिट मिलने पर काम की करने की बात कही थी। बीते रविवार को वकील एपी सिंह की मौजूदगी में सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। सीमा ने कहा कि अमित जानी धोखे से उनके वकील का नाम लेकर आए थे। लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए कोई हस्ताक्षर आदि नहीं किए थे।